{"_id":"59a6f5e24f1c1b59738b47dc","slug":"91504114146-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, केस दर्ज
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर/मझौलीराज। वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। इनके पास एक तमंचा और चोरी की पांच बाइकें बरामद किया गया। पुलिस इस मामले में गंभीर धाराओं में छह बदमाशों पर केस दर्ज किया है। इसमें चार लोग गिरफ्तार हैं।
कोतवाली पुलिस सोमवार की देर रात को भाटपाररानी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। दो बाइक पर सवार चार युवक फुलवरिया की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक पर सवार एक बदमाश पुलिस पर फायर झोंक दिया। कारतूस मिस होने के कारण गोली नहीं चली। हरकत में आए पुलिसवालों ने भाग रहे बदमाशों को दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों की पहचान मझौलीराज के सूर्यभान यादव, मोती यादव, प्रतीक तिवारी, पवन यादव, छोटेलाल यादव और अनीतेश यादव के रूप में किया। इसमें अनीतेश और छोटेलाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मोती के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। बदमाशों के पास मिली दोनों बाइक चोरी की है। इनके निशानदेही पर पुलिस ने तीन और चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस की मानें तो लंबे समय से यह युवक इलाके में बाइक चोरी और आपराधिक वारदातों का अंजाम दे रहे थे। कोतवाल की तहरीर पर हत्या के प्रयास, चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। बदमाशों को पकड़ने में मझौलीराज चौकी इंचार्ज श्रवण यादव, सिपाही लोकेश यादव, सत्येंद्र खरवार, उपेंद्र यादव, प्रदीप यादव, कमलेश यादव शामिल रहे। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।