{"_id":"5985fc044f1c1b9a718b4806","slug":"91501953028-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़ियां के समीप सड़क बनी जानलेवा, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़ियां के समीप सड़क बनी जानलेवा, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। भेड़िया गांव के पास कारब 200 मीटर सड़क बिना मरम्मत किए छोड़ दिया गया। इससे बरसात में इधर से गुजरने वाले राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। नाराज गांव वालों ने एक सप्ताह के अंदर सड़क ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सलेमपुर से मधवापुर , चांदपलियां, भेड़िया होकर चेरो केंद्रीय विद्यालय को जाने वाली सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त थी। लोगों की शिकायत पर करीब छह माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत कराया। विभागीय ढिलाई के चलते ठेकेदार भेड़िया गांव के पास 200 मीटर तक सड़क की मरम्मत नहीं कराया। उस समय लोगों ने इसकी शिकायत भी विभागीय अफसरों से किया। लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया जो बरसात में राहगरों के लिए आफत बनी हुई है। इसी कीचड़ के रास्ते राहगीरों के अलावा प्रत्येक दिन केंद्रीय विद्यालय पर बच्चे और कर्मचारी जाते है। अधिकांश लोग इससे बचने के लिए गांवों के रास्ते घूमकर जा रहे है। केन्द्रीय विद्यालय चेरो से आ रहे दो युवक शनिवार को बाइक लेकर फंस गए। बड़ी मुश्किल से कीचड़ में फंसी बाइक निकली। लोगों का कहना है कि अनजान लोग इसमें गिर कर चोटिल हो रहें हैं। केन्द्रीय विद्यालय पर जाने वाले छात्रों को सड़क से गुजरना काफी मुश्किल हो गया है। चेरो गांव निवासी मैनेजर यादव, राम नरेश यादव, प्रधान शिवशंकर गुप्त, सुवाष यादव ने कहा कि मरम्मत से वंचित सड़क ठीक नहीं हुई तो आंदोलन होगा।