{"_id":"5965082b4f1c1b700c8b4674","slug":"91499793451-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्लों में जल जमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्लों में जल जमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नगर के मुख्य नाला जाम होने के कारण नगर में जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। दो दिन से हो रहे बारिश से नगर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। इससे जहां लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। वहीं नगर प्रशासन सो रहा है।
जल निकासी और सफाई पर नगर प्रशासन पांच सालों में लाखों रुपये खर्च किया होगा। चेयरमैन का कार्यकाल समाप्ति में महज सात दिन बचे है। लेकिन नगरवासियों को सफाई और जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सका है। इसको लेकर पूर्व में कई बार आंदोलन भी हुआ। नगर का मुख्य नाला जो पिपरा नाजीर वार्ड के पास रेलवे लाइन के नीचे से होकर हरैया के तरफ गया है। उसकी सफाई आज तक नहीं हो सकी। इसके चलते पिपरा नाजिर में घरों के बीच खाली पड़े खेत और तालाबों में पानी भर गया है। अगर बारिश का रुख यही रहा तो लोगों की और मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इसके अलावा सोहनाग रोड में सड़क के किनारे बना नाला क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते लोग अपने घरों के सामने इसे मिट्टी डालकर बंद कर किए हैं। वहीं हरैया में लाखों खर्च कर बना मुख्य नाला से पानी का बहाव ही नहीं हो पाता है। अगर वक्त रहते नगर प्रशासन नहीं चेता तो बरसात में हालत बिगड़ सकते है। इस बाबत ईओ रामसुरेश ने बताया कि अभी मुझे एक दिन चार्ज लिए हुआ। जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।