{"_id":"61c9fd1b0bb4555c2f438dea","slug":"90-pairs-married-deoria-news-gkp4214717140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 90 युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 90 युगल
विज्ञापन
90- रुद्रपुर में सामुहिक विवाह समारोह में बोलते राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद 91- रुद्रपुर में सामुहि
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 90 युगल
पांच करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया
50 दिव्यांगों में वितरित की गई मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रुद्रपुर और गौरीबाजार ब्लॉक के 90 जोड़ियों की शादी कराई गई। इस दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने पांच करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। 50 दिव्यांगों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों की बेटियों के हाथ पीले कराने से लेकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी की चिंता की है। सामूहिक विवाह योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना के तहत बेटियों को डिग्री तक की शिक्षा मुफ्त में दी जा रही है। सरकार बेटियों की शिक्षा से लेकर शादी और स्वावलंबन तक की चिंता कर रही है। कोरोना के दौर में भी प्रदेश में विकास यात्रा जारी है। सड़क, बिजली, पानी और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं गांव-गांव पहुंच रही हैं। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। यहां तकनीकी कॉलेज की नींव रखकर रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार 24 घंटे बिजली और चमचमाती सड़कों का जाल बिछाकर अर्थव्यवस्था मजबूत कर रही है। इस अवसर पर सीडीओ रविंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, विश्वविजय निषाद, रामसुधारे, संगमधर, अनिल पांडेय, महंथ सिंह, महेश मणि, रमाशंकर, गिरीश सिंह, रामदास, दिलीप जायसवाल, कमलेश सिंह, वैभव सिंह, रामसंतोष आदि मौजूद रहे।