फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   टूटे ट्रैक पर दौड़ी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

टूटे ट्रैक पर दौड़ी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

Thu, 06 Dec 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
टूटे ट्रैक पर दौड़ी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
ट्रेन के गुजरने के बाद कीमैन की पड़ी ट्रैक पर नजर - फोटो : अमर उजाला
भटनी। सीवान-गोरखपुर रेलखंड के नोनापार स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। टूटे हुए ट्रैक पर नई दिल्ली से दरभंगा जा रही सुपरफास्ट बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गुजरी। ट्रेन गुजरने के बाद ड्यूटी पर तैनात कीमैन राजीव कुमार की नजर आउटर सिगनल के पास टूटे हुए ट्रैक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी भटनी स्टेशन अधीक्षक एवं पीडब्लूआई को दी। सूचना मिलते की पीडब्लूआई कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। मुआयना करने के बाद उन्होंने टूटे ट्रैक के नीचे कॉशन लगाया। हालांकि ट्रैक के टूटने के बावत पूछने पर पीडब्लूआई ने कुछ भी कहने से इंकार किया। नोनापार के आस-पास लगातार ट्रैक टूटने की घटना ने रेलकर्मियों की भी चिंता बढ़ा दी है। पटरी के रख-रखाव का जिम्मा संभालने वाले विभाग के अधिकारी साफ तौर पर कुछ भी कहने से तो बच रहे हैं, लेकिन यही स्थिति रही तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि ठंड के मौसम में रेल पटरियां सिकुड़ती हैं। इस वजह से दो पटरियों के बीच गैप हो गया था। सूचना पर पहुंचे रेलकर्मी इसे ठीक कर दिया। ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed