{"_id":"5be70d8cbdec2269724a831c","slug":"81541868940-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन हुई एआरटीओ की 14 अन्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन हुई एआरटीओ की 14 अन्य सेवाएं
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन हुई एआरटीओ की 14 अन्य सेवाएं
नवीनीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण जैसी सेवाओं के लिए नहीं लगाना होगा कार्यालय का चक्कर
नई व्यवस्था से लाभान्वित होंगे जिले के डेढ़ लाख से अधिक वाहन स्वामी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। वाहन पंजीयन के नवीनीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण, पता परिवर्तन, एनओसी जैसे कार्यों के लिए अब एआरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। वाहन स्वामियों की सहूलियत के लिए इन सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब नजदीकी घर बैठे या नजदीकी लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से भी इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले ही ऑनलाइन हो चुकी है।
जिले में डेढ़ लाख से अधिक वाहन स्वामी मौजूद हैं। इन्हें विभिन्न कार्यों से आए दिन एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। काउंटर पर उमड़ने वाली भीड़ से जूझने के बाद जब नंबर आता है तो कई बार सर्वर की गड़बड़ी से मायूसी हाथ लगती है। नतीजा कई बार एक-एक काम के लिए कई दिनों तक भटकने को मजबूर रहते हैं। इन दुश्वारियों को देखते हुए परिवहन विभाग ने विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया था। इसके तहत अब जिले में भी काम शुरू हो गया है। अभी तक इन कार्यों के लिए लोगों को कार्यालय तक आना अनिवार्य होता था, लेकिन अब वह ऑनलाइन ही सारी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
यह सेवाएं हुई ऑनलाइन
वाहन पंजीयन का नवीनीकरण, पंजीयन प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रति, स्वामित्व हस्तांतरण, पता परिवर्तन, अनापत्ति प्रमाण पत्र, हाइपोथिकेशन पृष्ठांकन, हाइपोथिकेशन निरस्तीकरण, हाइपोथिकेशन जारी रखना, पंजीयन प्रमाण पत्र पर्टिकुलर, नया परमिट, अस्थायी परमिट, विशेष परमिट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
लोगों की सहूलियत के लिए परिवहन आयुक्त ने विभाग की जरूरी सेवाओं को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया था, जिसके तहत यहां काम शुरू कर दिया गया है। अब इन सेवाओं के लिए लोगों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि कार्यालय में भीड़ नहीं जुटेगी। लोगों को इन सेवाओं के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- राजीव चतुर्वेदी, एआरटीओ।