फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दिन और रात में कई मोहल्लों की ठप रही आपूर्ति

दिन और रात में कई मोहल्लों की ठप रही आपूर्ति

Fri, 17 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दिन और रात में कई मोहल्लों की ठप रही आपूर्ति
कई मोहल्लों की घंटों ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन


अचानक तार टूटने और ट्रांसफार्मर में आई खराबी बजाई जा रही वजह
कचहरी फीडर की आपूर्ति दिन में छह घंटे बाद शुरू हुई आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ट्रांसफार्मर में आई खराबी और तार टूटने के कारण कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसकी वजह से लोगों को गर्मी में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। शुक्रवार को दिन में सात घंटे कचहरी फीडर बंद रहा। भटवलिया विद्युत उपकेंद्र से कचहरी फीडर संचालित होता है। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे भटवलिया वार्ड में दो स्थानों पर बिजली का तार अचानक टूट गया। कर्मचारी तार को अभी ठीक कर रहे थे कि इसी वार्ड में लगा 400 केबीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया। घंटों प्रयास के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने खराबी दूर आपूर्ति बहाल की। इसकी वजह से भटवलिया, सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा बृहस्पतिवार की रात को डीएम आवास के पीछे, जलकल टंकी के पास तार टूटने से न्यू कालोनी, राघवनगर मोहल्ले की बिजली ठप रही। वहीं साकेत नगर मोहल्ले में फ्यूज उड़ने के कारण रात को बिजली ठप हो गई। मोहल्ले वालों ने रात को 11 बजे इसे ठीक कराया। आधे घंटे फिर फ्यूज उड़ गया। शहरवासियों का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण शाम को या रात में फ्यूज उड़ने या तार टूटने पर खराबी को ठीक नहीं किया जाता है। इस बाबत बिजली निगम के एसडीओ ने बताया कि तार टूटने और ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी के कारण दिन में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed