फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिला बनाने की मांग को लेकर चेयर मैन ने शुरू किया पद यात्रा

जिला बनाने की मांग को लेकर चेयर मैन ने शुरू किया पद यात्रा

Wed, 01 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिला बनाने की मांग को लेकर चेयर मैन ने शुरू किया पद यात्रा
सलेमपुर से लखनऊ पदयात्रा पर निकले चेयरमैन जेपी मद्देशिया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ मंच की पदयात्रा शुरू हो गई। पदयात्रा लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी। नगर पंचायत चेयरमैन जेपी मद्धेशिया के नेतृत्व में 30 लोगों का जत्था गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। इसके पूर्व गांधी चौक पर सभा हुई। जिला बनाने की मांग को लेकर लोगों का समर्थन मांगा।

चेयरमैन जेपी मद्धेशिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जिला के लिए आंदोलन जारी है। पिछली सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के गलत मंसूबे के कारण सलेमपुर को जिला घोषित नहीं किया जा सका। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से यहां के लोगों को लगा कि अब सलेमपुर जिला बन जाएगा। लेकिन, एक साल के बाद भी प्रदेश सरकार ने इस मुद्दे पर कोई विचार नहीं किया। डॉ. दिलीप मिश्रा ने कहा कि सलेमपुर को जब तक जिला नहीं बना दिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा के दौरान फरूआही नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। गांधी चौक से नगर पंचायत के चेयरमैन व जिला बनाओ मंच के संयोजक जेपी मद्धेशिया नंगे पैर पदयात्रा शुरू की। भारी संख्या में मौजूद लोगों ने बाजे-गाजे के साथ उन्हें रवाना किया। 15 अगस्त को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। उनके साथ बैनर लगे वाहन चल रहे थे। इस दौरान अभिमन्यु पांडेय, शेषनाथ, रामप्रताप सिंह, पारस चौहान, संतोष ठाकुर, राजेश पांडेय, बृजेश यादव, चंद्रभान सिंह, प्रहलाद रौनियार, गोविंद तिवारी, अरुण उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed