फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएसआई सेवा से जुड़े देवरिया-कुशीनगर के डाकघर

सीएसआई सेवा से जुड़े देवरिया-कुशीनगर के डाकघर

Tue, 31 Jul 2018 11:30 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सीएसआई सेवा से जुड़े देवरिया-कुशीनगर के डाकघर
प्रधान डाक घर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डाक विभाग के देवरिया मंडल अंतर्गत आने वाले देवरिया व कुशीनगर के दोनों जिलों के डाकघर को कोर सिस्टम इंटिग्रेटर (सीएसआई ) से मंगलवार को जोड़ दिया गया। नई सेवा का शुभारंभ डाक अधीक्षक पारसनाथ ने मुख्य डाकघर देवरिया में फीता काटकर और कम्प्यूटरराइज्ड रजिस्ट्री करने के साथ किया। इस सिस्टम के लागू होने से जिले के सभी डाकघर पूरी तरह से हाईटेक होंगे। डाक अधीक्षक ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्पना डिजिटल इंडिया को साकार करने के लिए डाकघरों को सीएसआई सिस्टम से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है, ताकि सभी कार्य पारदर्शी व समयबद्धता के साथ सुनिश्चित हों और जन सुविधा का भी अवसर विकसित हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस सिस्टम से सभी प्रकार के लेनदेन के साथ सभी कर्मियों का डाटा अपडेट रहेगा, जिसे अभिलेखीय व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम आज से पूरी तरह क्रियान्वित हो गया है। अब दोनों जनपदों के सभी डाकघरों का कार्य इस सिस्टम से ही होगा। इस दौरान वरिष्ठ डाक निरीक्षक अजय पांडेय, केके वर्मा, लव शुक्ला, पुरुषोत्तमनाथ, जमील अहमद, बीके पांडेय, श्रीप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छह दिन से बाधित है डाकघर का काम
बरहज। नगर स्थित उपडाकघर पर करीब एक सप्ताह से कार्य बाधित है। डाकघर से जुड़े उपभोक्ता लेन-देन आदि न होने से हलकान हैं। उपडाकघर से नगर सहित आसपास के गांव जुड़े हैं। जहां से रोजाना पैसों का लेन-देन और कागजातों की रजिस्ट्री आदि होती है। जितेंद्र भारत, चिंतामणि साहनी, राजेश कुमार, सिंटू प्रसाद, नबी रसूल आदि का कहना है कि 26 जुलाई से डाकघर में कर्मी कोई कार्य नहीं कर रहे हैँ। पूछे जाने पर सीएसआई का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है। कार्य बाधित होने से आरडी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि के लिए विभाग से जुड़े लोग हलकान हैँ। डाक कर्मियों ने बताया कि 26 जुलाई से पूरे जिले में सीएसआई का कार्य हो रहा है। एक अगस्त तक कार्य बाधित रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed