फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बीए पास लड़की को पसंद नहीं था इंटर फेल पति, जहर देकर मार दिया

बीए पास लड़की को पसंद नहीं था इंटर फेल पति, जहर देकर मार दिया

Sun, 08 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बीए पास लड़की को पसंद नहीं था इंटर फेल पति, जहर देकर मार दिया
murder
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मलघोट बिरैचा गांव में मौसेरे भाई के साथ मिलकर नवविवाहिता ने पति की हत्या कर दी। घटना 14 जून की है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की शाम केस दर्ज किया है। आरोप है कि पत्नी को इंटर फेल पति का साथ पसंद नहीं था। लिहाजा, मौसेरे भाई के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मलघोट बिरैचा गांव निवासी बैरिस्टर प्रजापति के पुत्र श्रीकृष्ण का विवाह बीते 28 अप्रैल को कुशीनगर के हाटा थाना अंतर्गत पटना मिश्रौली गांव निवासी सविता से हुई थी। बैरिष्टर प्रजापति के मुताबिक श्रीकृष्ण इंटर फेल था, जबकि सविता बीए पास है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सविता का पति से अनबन हो गई। उसे पति का इंटर फेल होना पसंद नहीं था। वह अपने मौसेरे भाई तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोहनरिया निवासी मनोज से मिलती-जुलती और मोबाइल पर अकेले में घंटों बात करती थी। आठ जून को वह अपने बड़े व दिव्यांग पुत्र नंदलाल के उपचार के लिए पत्नी समेत मुंबई चले गए। घर पर श्रीकृष्ण और सविता के साथ साले की लड़की रातरानी ही थी। 14 जून को मनोज गांव आया। रात में खाना खाने के बाद रातरानी को छत पर सोने भेज दिया गया। इसी दौरान भोजन में जहर मिलाकर मनोज और सविता ने श्रीकृष्ण को खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वह मुंबई से आया और बेटे का अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी सविता और मनोज पर हत्या, साजिश रचने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed