फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मियाद बीती, काम शुरू ही नहीं हुआ

मियाद बीती, काम शुरू ही नहीं हुआ

Tue, 03 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मियाद बीती, काम शुरू ही नहीं हुआ
देवरिया। पीडब्ल्यूडी की सड़कों के निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिन सड़कों को एक साल पहले ही बन जाना था, वे अब तक अधूरी पड़ी हैं। कई सड़कें तो ऐसी हैं, जिन पर अब तक काम शुरू ही नहीं हो सका। फिलहाल तीन ब्लॉकों में ऐसी नौ सड़कें चिह्नित हुई हैं। इन सड़कों के निर्माण का ठेका पूर्ववर्ती सपा सरकार में हुआ था। एक ही फर्म को सड़कें बनवाने की जिम्मेदारी मिली थी। अब लोक निर्माण विभाग ने संबंधित फर्म को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

दिसंबर 2016 में जिले की कई सड़कों के निर्माण व मरम्मत का टेंडर कराया गया था। अनुबंध पत्र तैयार कर सभी सड़कों को अप्रैल-मई तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया। अधिकांश ठेके तत्कालीन सपा सरकार के करीबियों को हासिल हुए। आननफानन में काम की शुरुआत होते ही इस पर ब्रेक लग गया। कई सड़कों पर कोई काम ही नहीं कराया गया। शिकायत मिलने पर विभाग ने सत्यापन कराया तो हकीकत सामने आई है।
विज्ञापन

तरकुलवा, देसही देवरिया और पथरदेवा ब्लॉक में एक ही फर्म को आवंटित नौ सड़कों पर काम ही नहीं किया गया। इसमें पांच सड़कें निर्माण खंड की हैं, जबकि चार प्रांतीय खंड की। करीब डेढ़ साल पहले टेंडर हासिल करने वाली फर्म की मनमानी उजागर होने के बाद विभाग में खलबली मची है। वर्ष 2016 में हुए टेंडर के सापेक्ष अब निर्माण सामग्री की कीमतों में भी पहले की अपेक्षा इजाफा हुआ है। ऐसे में पहले से स्वीकृत इस्टीमेट के आधार पर काम कराने में विभाग को भी पसीने छूट रहे हैं। विभाग अब टेंडर पाने वाली फर्म पर तय अनुबंध के आधार पर काम करने का दबाव बना रही है। जिम्मेदारों का कहना है कि अनुबंध के बावजूद मनमानी अनुचित है। अगर फर्म काम नहीं करती तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन सड़कों पर नहीं हुआ काम
कोन्हलिया-बाबूराम संपर्क मार्ग एक किमी, पोखरभिंडा संपर्क मार्ग तीन किमी, भरौटा संपर्क मार्ग एक किमी, नरायनपुर नहर की पटरी 500 मीटर व एनएच-28 के पुराने हिस्से की मरम्मत निर्माण खंड के अंतर्गत होना था। इनके अलावा विशुनपुर-मुरार संपर्क मार्ग, पिपरा नायक संपर्क मार्ग, बरनई खास संपर्क मार्ग, लक्ष्मीपुर पिच मार्ग से अमारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क तक संपर्क मार्ग पर मरम्मत व निर्माण प्रांतीय खंड के अंतर्गत होना था।
----------
कोट्स
प्रकाश एंड प्रताप एसोसिएट्स को वर्ष 2016 में कई सड़कों के निर्माण व मरम्मत का टेंडर मिला था। कुछ पर काम कराया भी गया। तरकुलवा, पथरदेवा व देसही देवरिया ब्लॉक की नौ सड़कों पर फर्म तय समय तक काम नहीं करा पाई। फर्म को पत्र लिखकर काम कराने को कहा गया है। अगर अनुबंध के आधार पर काम नहीं हुआ तो कार्रवाई भी तय है। -आरके चौधरी, एक्सईएन निर्माण खंड

------------
जांच में मिला घटिया काम, फिर से बनवानी होगी सड़क
देवरिया। राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत बोलबम चौराहे से सकतुआ सकतुई होते हुए तरकुलवा बंजरिया संपर्क मार्ग के निर्माण में भारी अनियमितता उजागर हुई है। मानक के अनुरूप काम नहीं कराया गया है। बिना सफाई, टैंक कोट व प्राइमर कोट के ही पीसी लेयर बिछा दी गई है। जांच में गड़बड़ी के बाद विभाग ने इस कार्य को निरस्त करते हुए फिर से निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2016-17 में राज्य सड़क निधि के अंतर्गत 12.27 लाख रुपये से एक किमी लंबी इस सड़क का निर्माण स्वीकृत हुआ था। तीन जनवरी, 2017 से काम शुरू करके दो अप्रैल, 17 तक पूरा करना था। करीब एक साल बाद बीते 28 अप्रैल को सहायक अभियंता ने इसका निरीक्षण किया तो सड़क पर सिर्फ प्राइमरी स्कूल खैराट के पास ही पीसी कार्य पाया गया। निर्माण में अनदेखी की गई है। लिहाजा 400 मीटर बनी सड़क भी उखड़ने लगी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एक्सईन ने इस पर हुए कार्य को निरस्त कर दिया है। कार्यदाई संस्था प्रकाश एंड प्रताप एसोसिएट्स को फिर से गुणवत्तायुक्त काम कराने को कहा गया है। एक्सईएन आरके चौधरी ने बताया कि जांच में निर्माण की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई है। अगर दोबारा काम नहीं कराया जाता तो भुगतान रोकते हुए दूसरे फर्म से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed