{"_id":"5a71f6cd4f1c1b8d268b7871","slug":"81517418189-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के दो गुट भिड़ा, भागे चुनाव अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के दो गुट भिड़ा, भागे चुनाव अधिकारी
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बीआरडी इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ के चुनाव के लिए पर्चा दाखिला के वक्त हुए हंगामे के बाद प्रधानाचार्य के सामने अपनी बात रखते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एक शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के दौरान शिक्षकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। मामला बढ़ता देखकर चुनाव अधिकारी खिसक गए। शिक्षकों ने चुनाव अधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है।
उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला कार्यकारिणी का चुनाव चार फरवरी को होना है। बुधवार को बीआरडी इंटर कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। कुछ दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। चुनाव अधिकारी बनाए गए महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम सिंह पर कुछ शिक्षक चुनाव सूची में चहेते शिक्षकों का नाम शामिल करने और गोपनीय सूची लीक करने का आरोप लगाने लगे। इसको लेकर शिक्षकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई और चुनाव अधिकारी श्रीराम सिंह वहां से खिसक गए। विवाद शांत होने के बाद शिक्षकों ने चुनाव अधिकारी की तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला और मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा। ओमप्रकाश मौर्या, अजीत तिवारी समेत कई लोगों ने चुनाव अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है और संगठन से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।
चुनाव अधिकारी की भूमिका ठीक नहीं थी। इसलिए शिक्षकों के बीच विवाद हुआ है। उनके हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ।
- रमेश सिंह, प्रधानाचार्य बीआरडी कॉलेज
रामपुर विद्यालय के कुछ शिक्षक आपस में विवाद किए थे। चुनाव अधिकारी की भी गलती थी। विवाद के कारण नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)