फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रधान से त्रस्त होकर आत्मदाह की कोशिश

प्रधान से त्रस्त होकर आत्मदाह की कोशिश

Tue, 02 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रधान से त्रस्त होकर आत्मदाह की कोशिश
पीड़ित को आत्मदाह से रोकने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। लंगड़ा बाजार गांव में प्रधान के दबंगई से आजिज एक शख्स ने मंगलवार को तहसील में जान देने की कोशिश की। वह अपने ऊपर एक गैलन किरासिन उड़ेल कर आग लगाने जा रहा था। पुलिस आत्महत्या का प्रयास कर रहे शख्स को पकड़ कर थाने ले गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसके दरवाजे के सामने लोहे का गेट लगाकर रास्ता रोक दिया है। प्रधान के आतंक से उसका परिवार घर छोड़कर दूसरे के घर में शरण लिया हुआ है।
विज्ञापन

लंगड़ा बाजार गांव के रहने वाले रंगनाथ पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान के आतंक से उसका परिवार त्रस्त है। प्रधान ने जबरन उसके दरवाजे के सामने लोहे का गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। वह वर्षों से दबंगई के बल पर उत्पीड़न कर रहा है। पीड़ित कई माह से तहसील के अधिकारियों का चक्कर काट रहा है। तहसील और थाना दिवसों में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अवैध रूप से रास्ता बाधित करने वाले प्रधान को बेदखल नहीं किया गया। हालांकि एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रधान की ओर से कराए गए कार्य को अनैतिक और गैरकानूनी बताया है। उन्होंने अवैध कब्जा हटाने का भी अधीनस्थों को निर्देश दिया है। इस बाबत एसडीएम रामबिलाश ने कहा कि ग्राम प्रधान की सरासर गलती है। प्रधान के अवैध निर्माण को गिराने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed