फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शरद पूर्णिमा पर निकाली गई शोभायात्रा

शरद पूर्णिमा पर निकाली गई शोभायात्रा

Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर निकाली गई शोभायात्रा
बरहज। पटेल नगर स्थित प्राचीन मंदिर परिसर से पुरानी संगत उदासीन संप्रदाय ने परंपरा के अनुसार शरद पूर्णिमा पर भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में चल रहे घोड़े और देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह लोगों ने फूलों वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किए।
विज्ञापन

गुरुवार को मंदिर परिसर में स्थित आरडी एकेडमी के छात्र भारत माता, लक्ष्मी, सरस्वती, मां काली, मां दुर्गा और हनुमान आदि झांकी के रूप में सजे हुए थे। शोभा यात्रा में परंपरा के अनुसार महंत परमेश्वर दास ने वैदिक मंत्रों के बीच पूजा कर रवाना किया। शोभायात्रा में महिला-पुरुष, युवा भजन-कीर्तन और जयघोष करते हुए चल रहे थे। सीएचसी के रास्ते नगर के मुख्य चौक होते हुए आश्रम द्वार से पुन: मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र भारत, रामलक्ष्मण, डॉ. परमानंद, अमरेश मणि त्रिपाठी, नवाब हुसैन, अशोक, आलमगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
शरद पूर्णिमा पर पुरानी संगत उदासीन संप्रदाय की ओर से वर्षों से परंपरागत शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में हिंदू-मुसलमान दोनों हिस्सा लेते हैं। नवाब हुसैन ने बताया कि हर साल निकाली जाने वाली शोभायात्रा में देवी-देवताओं आदि की झांकियां रहती हैं, लेकिन बिना भेदभाव के पूर्वज दादा मजीबुल्लाह, अनवर अली आदि सहयोग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed