{"_id":"61ec443bdd77b9767871ed83","slug":"8-urea-reck-reached-deoria-news-gkp4246086189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में आई यूरिया की आठ रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में आई यूरिया की आठ रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में आई यूरिया की आठ रैक
10,800 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति मांग के अनुरूप विकास खंडों में की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद को 10,800 मीट्रिक टन, यूरिया की आठ रैक प्राप्त हुई है। इसे मांग के अनुरूप विकास खंडों के अंतर्गत निजी एवं सहकारी गोदामों मेें भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि आगामी सप्ताह में कोरोमंडल, आईपीएल, एनएफएल व इफको यूरिया की एक-एक रैक भी आएगी। जिसका प्रेषण समय से कर दिया जाएगा। प्री-पोजिशनिंग स्टॉक में 818 मीट्रिक टन यूरिया जनवरी में उपलब्ध थी, जिसे अवमुक्त कर सहकारी समितियों पर भेज कर किसानों में वितरण कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पीसीएफ बफर गोदाम में 1074 मीट्रिक टन यूरिया का सामान्य स्टॉक उपलब्ध हैं। जिसे मांग के अनुरूप तत्काल समितियों को प्रेषित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। उर्वरक विक्रय केंद्रों से उर्वरकों का वितरण समान रूप से कराया जा रहा है। यूरिया की 45 किग्रा बोरी का मूल्य 266.50 है। कृषकों को उचित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक प्राप्त हो तथा कालाबाजारी, ओवर रेटिंग व टैगिंग इत्यादि न हो इसके लिए निजी व सहकारी क्षेत्र के प्रत्येक उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती कर सघन निगरानी रखी जा रही है। लगातार छापे की कार्रवाई भी की जा रही है। कोई उर्वरक विक्रेता अधिक दर पर खाद बेच रहा हो या उर्वरक प्राप्त करने में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05568-224047 पर सुबह दस बजे से सायं पांच बजे के बीच दर्ज करा सकते हैं।