{"_id":"5bb10759867a557f721c2e1b","slug":"8-became-ill-after-eating-fish","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली खाने से एक ही परिवार के आठ बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली खाने से एक ही परिवार के आठ बीमार
deoria
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ghol Fish
भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के अहिरौली बघेल में मछली खाने से एक परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। सभी को भाटपाररानी सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि, एक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
गांव निवासी धर्मेंद्र के परिवार के लोगों ने शनिवार की रात मछली खाई थी। इसके कुछ ही देर बाद एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। लगातार उल्टी दस्त की शिकायत के बाद धर्मेंद्र (38), गीता (45), अमन (13), रोशन (10), अमरेंद्र (30), इंदु (27) पत्नी अमरेंद्र, खुशी (4) पुत्री अमरेंद्र, प्रमिला (34) पत्नी धर्मेंद्र को भाटपाररानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर धर्मेंद्र की हालत चिंताजनक होने पर परिजन इलाज के लिए गोरखपुर ले गए हैं।