फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दूसरे दिन भी धरने पर रहे विद्युत संविदा कर्मी

दूसरे दिन भी धरने पर रहे विद्युत संविदा कर्मी

Fri, 01 Feb 2019 10:31 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी धरने पर रहे विद्युत संविदा कर्मी
देवरिया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी धरना दिया। एसई कार्यालय पर धरने के दूसरे दिन अफसरों पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए संविदा कर्मचारियों के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि अधिकारी-ठेकेदार मिलकर मजदूरों का मानदेय हड़पना चाहते हैं। गौरीबाजार वितरण खंड में कार्यरत मजदूरों में किसी को भी पूरा मानदेय नहीं दिया गया। देवरिया खंड में भी महज चार माह का मानदेय ही दिया गया है। संविदाकर्मी अपना अधिकार पाने के लिए अब संगठित हो चुके हैं। रामअशीष प्रसाद ने कहा कि गौरीबाजार खंड का अनुबंध छह जनवरी को समाप्त हो गया, फिर भी वहां संविदा कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए अब निर्णायक जंग को कमर कस चुके हैं। धरने में वकील, ओमनारायण, जितेंद्र वर्मा, अभिमन्यु गोड़, मेराज, महेंद्र, हरेराम, उमेश, अजय, भोला, हरिश्चंद्र, नंदलाल, अशोक कुमार, अमरनाथ, राजेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed