फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा जुमले बाजों की सरकार है- आर एस कुशवाहा

भाजपा जुमले बाजों की सरकार है- आर एस कुशवाहा

Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जुमले बाजों की सरकार है- आर एस कुशवाहा
भाजपा जुमलेबाजों की सरकार : आरएस कुशवाहा
विज्ञापन


बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का सलेमपुर में हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर/मईल। लोकसभा क्षेत्र के कुंडौली और चेरो चौराहे पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं मझौलीराज मोड़ पर सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की सरकार है। जनता को गुमराह कर केंद्र व प्रदेश में सत्ता हासिल की। करीब पांच वर्ष बीतने के बाद भी राममंदिर का निर्माण नहीं हुआ। गठबंधन को देख भाजपा को पुन: राम का याद आने लगा। भाजपा हिंदू और मुसलमानों को लड़ाकर वोट की राजनीति कर रही है। भाजपा नेताओं का झूठ जनता जान चुकी है। सरकार बनने से पूर्व भाजपा ने वादा किया था कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। केवल पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया गया है। भाजपा के करीबी पूंजीपति कर्ज लेकर विदेश भाग गए है। गठबंधन पूरी मजबूत हो चुकी है और बूथ स्तर पर मजबूत कर भाईचारे को बढ़ावा देने की जरूरत है। 2019 में भाजपा का देश से सफाया हो जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रमुख राकेश सिंह, राजीव सिंह, भरत दुबे, राकेश चौधरी, धर्मेंद्र सोलंकी, शेषनाथ भाई, चुनमुन सिंह, धनश्याम खरवार मौजूद रहे। इसके अलावा सपा के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज यादव के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान विजय लक्ष्मी गौतम, रामप्रकाश यादव, राजीत यादव, रामेश्वर सिंह, मनोज लारी, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, सोनू पांडेय, अशरफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed