फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पालिका बोर्ड की बैठक

पालिका बोर्ड की बैठक

Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक
पालिकाध्यक्ष और एसडीएम ने समीक्षा बैठक की
विज्ञापन


स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में विजयी सभासदों का होगा सम्मान : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगरपालिका के मीटिंग हाल में बोर्ड की बैठक आहूत की गई। जिसमें पालिकाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन और ईओ का प्रभार देख रहे उपजिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह ने 25 वार्डों के सभासदों की समीक्षा बैठक लिया। बैठक में दीपावली और छठ पर्व पर वार्डों के गली-कूचों और छठ घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया गया। मंगलवार को प्रभारी ईओ और एसडीएम ने पहली बार पालिका बोर्ड की बैठक लिया। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर से 15 दिसंबर तक स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता आयोजित है। जिसमें विजयी सभासदों का सम्मान किया जाएगा। जबकि चार जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दिया। बैठक में करीब एक सप्ताह पूर्व स्वच्छता वातावरण समिति के गठन को अमली जामा पहनाया गया। मातहतों ने वार्डों में हुए कार्यों की समीक्षा के अलावा सदस्यों के प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा किया। वार्ड संख्या आठ के सदस्य रवि जायसवाल ने बैठक में नगर के मुख्य स्थानों को चिन्हित कराकर सीसी टीवी कैमरा लगवाने की मांग किया। एसडीएम ने कहा कि योजनाओं की औचित्यपूर्ण जांच कराकर शामिल किया जाएगा। इस दौरान आनंद सिंह, जोखन, मायाशंकर सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश जायसवाल, अभय, नेहा सिंह, आशा देवी, मीरा जायसवाल, अलका सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed