फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पं.दीनदयाल प्रतियोगिता के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल तिथि घोषित

पं.दीनदयाल प्रतियोगिता के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल तिथि घोषित

Sun, 30 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
पं.दीनदयाल प्रतियोगिता के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल तिथि घोषित
जिला और मंडल ट्रायल के लिए घोषित कर दी एक ही तिथि
विज्ञापन

- सुबह 10 बजे से देवरिया में जिला और गोरखपुर में होगा मंडल ट्रायल
- खेल निदेशक ने कहा गलत हुआ, चयन ट्रायल कार्यक्रम में होगा बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। खेल निदेशालय की गलती का खामियाजा जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को भुगतना होगा। प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों का जिला एवं मंडलीय ट्रायल एक ही दिन तय कर दिया है। दोनों का समय भी सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। ऐसे में कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि खेल निदेशक ने इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि ट्रायल कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा।
खेल निदेशालय नेे प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी सीनियर आयु वर्ग की प्रतियोगिता के लिए ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई। उन्होंने बताया कि 10 से 12 अक्तूबर तक आगरा में आयोजित जिम्नास्टिक सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ट्रायल एक अक्तूबर एवं मंडल ट्रायल भी एक अक्तूबर को तय किया गया है। मंडलीय ट्रायल गोरखपुर में होगा। इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। निदेशक डॉ. आरपी सिंह ट्रायल कार्यक्रम में बदलाव की बात कह रहे हैं। रविवार को उपक्रीड़ाधिकारी कुंवर विपिन कुमार भूषण ने बताया कि नौ से 12 अक्तूबर तक फैजाबाद में होने वाली सीनियर हैंडबाल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल पांच अक्तूबर को एवं मंडलीय ट्रायल डह अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा। जबकि पांच से 17 अक्तूबर तक बस्ती में होने वाली कुश्ती सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता के लिए जिला ट्रायल 11 अक्तूबर को एवं मंडल ट्रायल 12 अक्तूबर को तथा 28 से 30 अक्तूबर को गोंडा में आयोजित फुटबॉल सीनियर महिला के लिए जिला ट्रायल सात अक्तूबर को एवं मंडल ट्रायल आठ अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

----
इनसेट
क्षेत्रीय क्रीड़ांगन गोरखपुर में जिम्नास्टिक कोच सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि जिम्नास्टिक का मंडल ट्रायल एक अक्तूबर को होगा। इसमें गोरखपुर जनपद के खिलाड़ियों का जिला व मंडल दोनों ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विश्वकर्मा, जिम्नास्टिक कोच

----
इनसेट
ऐसा हुआ है तो यह गलत है। सोमवार को इसे बदल दिया जाएगा। एक ही दिन में जिला व मंडल एक ही समय में कैसे संभव हो सकता है। मंडल एवं जिला स्तर के खेल अधिकारी ट्रायल की तिथि घोषित करते हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा।
-डॉ. आरपी सिंह, खेल निदेशक उ.प्र.।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed