फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 11 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
लोगो ने कचहरी चौराहे पर एससी एसटी के विरोध में सडक जाम कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सवर्ण और ओबीसी वर्ग के लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए। रुद्रपुर मोड़ से सुभाष चौक तक पदयात्रा की और सरकार विरोधी नारे लगाए। सुभाष चौक पर जाम के दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में तीखी झड़प हुई। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की गाड़ियों पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भी भांजी। पुलिस ने उपद्रव कर रहे 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। बवाल के कारण गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

रुद्रपुर मोड़ से सैकड़ों की संख्या में युवक दोपहर में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक की ओर कूच किए। कचहरी चौराहे पर युवकों ने सड़क जाम कर दिया। कुछ देर यहां रुकने के बाद आगे बढ़े और डीएम आवास के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने दो युवकों को जबरन हिरासत में ले लिया। नाराज युवकों ने पुलिस का वाहन घेर लिया और पुलिस के चंगुल से युवकों को छुड़ा लिया। सुभाष चौक पर दोपहर 12 बजे युवकों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने कई राउंड युवकों से वार्ता की और जाम खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन युवक पुलिस की एक नहीं सुने। बताते हैं कि इसी दौरान कुछ लोगों ने एसडीएम रामकेश यादव के वाहन पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई और धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने 20 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया। 12 से दो बजे तक गोरखपुर और देवरिया मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। सीओ दयाराम सिंह गौड़ ने बताया कि प्रदर्शनकारियों सरकारी वाहनों पर पत्थर फेंका और राहगीरों को बेवजह परेशान कर रहे थे। हल्का बल प्रयोग कर जाम खत्म कराया गया। कुछ युवकों को हिरासत में रखा गया है, इनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


वाहनों की लंबी लगी कतार, पूरा शहर रहा जाम
सुभाष चौक पर सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूरा शहर जाम हो गया। युवकों का उग्र तेवर देख पुलिस बैकफुट पर रही। मानवेंद्र तिवारी ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में सरकार बदलाव कर वोट की राजनीति कर रही है। इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। सामान्य मारपीट व कहासुनी के मामले में इस एक्ट में आने वाले झूठा आरोप लगाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। मन्नू तिवारी ने कहा कि एक्ट में सिर्फ वोट के लिए भाजपा ने संशोधन किया है। आरोप सिद्ध होने बाद इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान अमित तिवारी, रामकुमार तिवारी, मनमोहन मिश्र, टीएन मिश्र, भोलू सिंह, आशीष मिश्रा, अनिल मिश्र, रविकांत, बालमुकुंद तिवारी और चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला आंदोलनकारियों को किया गिरफ्तार
देवरिया। कचहरी चौराहे से सुभाष चौक तक पुलिस और युवकों के बीच कई बार नोंकझोंक और धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों की संख्या बल अधिक होने के कारण पुलिस बैकफुट पर रही। सुभाष चौक पर सरकारी वाहनों पर पथराव होने के बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। आंदोलन में शामिल महिला नेता मन्नू तिवारी का आरोप है कि पुलिस ने आंदोलनकारियों के साथ ज्यादती की है। महिलाओं को पुरुष सिपाहियों ने गिरफ्तार किया है और विरोध करने पर बदसलूकी की। इसकी न्यायिक जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed