{"_id":"5b5df1744f1c1b66428b4a45","slug":"71532883316-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्घि-शुद्घि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्घि-शुद्घि यज्ञ
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलन सेना ने किया बुद्घि-शुद्घि यज्ञ
बरहज। नगर स्थित देई मां कोर्ट स्थान पर फूलन सेना कार्यकर्ताओं ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए आहुति दी। रविवार को फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन हुआ। पुरोहित रामलाल ने कार्यकर्ताओं आदि से विधि-विधान और वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुति दी। हवन के जरिए गरीबों के लिए सरकारी योजनाओं, आवास, शौचालय, पेंशन, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड आदि की सहूलियत से उपलब्ध कराने, जबकि जिम्मेदारों की बुद्धि सही करने की कामना की गई। पुरोहित ने बताया कि सेना ने समस्याओं को लेकर चार-पांच बार धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। जिसके लिए यज्ञ आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश निषाद, लवकुश, तारा देवी, मंजू देवी, छेदी चौहान, राकेश, केशव, जितेंद्र निषाद, बहादुर और धीरेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।