{"_id":"5ae89e7c4f1c1b60098b79d6","slug":"71525194364-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
Updated Tue, 01 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देश में महिलाओं एवं नाबालिगों के साथ बढ़ रहे रेप और अत्याचार की घटनाओं के विरोध में राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ ने प्रदर्शन किया। सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करतीं हुईं महिलाओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष पूनम सिद्धार्थ ने कहा कि उन्नाव एवं कठुआ कांड ने देश को हिलाकर रख दिया है। किशोरियों, युवतियों, महिलाओं एवं छोटी बच्चियों के साथ जैसी घटनाएं घट रही हैं। उससे अब हमारा समाज सभ्य कहलाने का हक नहीं रखता। बीजेपी के एक विधायक का पकड़ा जाना और सरकार का उसके बचाव में खड़ा होना सत्ता की नेक नियती पर सवाल खड़े करती है। इन घटनाओं पर बीजेपी नेताओं की घटिया बयानबाजी पीड़ितों के जख्मों को और हरा कर रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से संसद का विशेष सत्र बुलाकर एससी-एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, घुमंतू जनजातियों और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रावधान किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में उमरावती गौतम, संगीता, लाखी, उषा कन्नौजिया, गिरजा गौतम, कांती, कंचन सिद्धार्थ, , मीरा गौतम, सुनीता गौतम, अतवारी, शकुंतला यादव आदि शामिल रहीं।