{"_id":"5aa40f8d4f1c1ba4758b4bd4","slug":"71520701325-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने इलाज के नाम पर रुपये लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने इलाज के नाम पर रुपये लेते पकड़ा
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी में सीएचसी का निरीक्षण करते सांसद रविंद्र कुशवाहा और एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। सीएचसी और पीएचसी का शनिवार को सांसद रविंद्र कुशवाहा और एसडीएम रामकेश यादव ने से निरीक्षण किया। इससे दोनों जगह पर हलचल मच गई। पीएचसी पर दो स्वास्थ्य कर्मियों को इलाज के नाम पर रुपया लेते पकड़ा। सीएचसी पर चिकित्सक सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। पीएचसी पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर स्वीपर व वार्ड ब्वाय का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सांसद और एसडीएम पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसुई पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. दुर्गा दत्त, स्टाफ नर्स सौरभ और राधेश्याम शर्मा, ओपीटी स्टाफ अनुपस्थित मिले। वहां से वह भाटपाररानी पीएचसी पर पहुंचे और ओपीडी का निरीक्षण किया। इसी दौरान फार्मासिस्ट मारकंडेय सिंह को अंगूठा पहचान के नाम पर मरीज से 200 रुपये और एलटी विजय सिंह को जांच के नाम पर 300 रुपये लेते पकड़ा और रकम वापस कराया। वार्ड में पंखा और ऑक्सीजन सिलिंडर खराब मिला। वहां से प्रसव कक्ष गए और हाल ही में प्रसव के दौरान खैराट की महिला अनुपमा देवी व उनके बच्चे की मौत के बारे में पूछताछ की। प्रसव कक्ष के वार्ड में चारों तरफ गंदगी का अंबार, गंदे शौचालय और बिना चादर के बेडों को देखकर प्रभारी चिकित्सक को डांटा। मच्छरों से बचाव के लिए खिड़कियों पर जाली लगाने का निर्देश दिया। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीएम व सांसद ने कहा कि यहां निरीक्षण में कुछ भी संतोषजनक नहीं मिला। तीन अनुपस्थित कर्मचारियों और स्वीपर छागुंर व वार्ड ब्वाय अरविंद ओझा का वेतन रोकने की संस्तुति डीएम से की गई है।