{"_id":"5a60d35a4f1c1b9f268b5260","slug":"71516295002-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों ने दी भूख हड़ताल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों ने दी भूख हड़ताल की धमकी
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गो को मरम्मत को लेकर दोआबा के लोग आंदोलित
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। बाढ़ की विभिषिका से छह माह पहले खराब हुए मार्गों की मरम्मत को लेकर दोआबा के लोग आंदोलित हो गए हैं। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव के नेतृत्व में कटान स्थलों पर बाढ़ पीड़ितों ने नारेबाजी की। शासन प्रशासन पर बाढ़ पीड़ितों की अवहेलना का आरोप लगाया।
बाढ़ में नरायनपुर और करहकोल मार्ग कई जगह कट गया है। इस कारण रुद्रपुर, नरायनपुर और करहकोल जाने वाले लोगों को दुर्गम गांव के चकरोड से जाना पड़ रहा है, इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि कटान के बाद प्रशासन ने कटे और क्षतिग्रस्त मार्गों को दो माह में ठीक कराने को कहा था। वादाखिलाफी से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रहा है। खराब सड़क पर यात्रा के दौरान आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि बाढ़ पीड़ित अब रोज धरना प्रदर्शन करेंगे। एक सप्ताह में मार्गों की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो तहसील में भूख हड़ताल किया जाएगा। आंदोलन करने वालों में शेषनाथ शर्मा, मुबारक अली, आशुतोष यादव, धर्मराज यादव, रामकेवल प्रसाद, मनोज यादव, बलिकरन यादव, छोटलाल, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।