{"_id":"5a0b1f544f1c1bd1408b68bc","slug":"71510678356-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से बचाव के लिए किया था आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से बचाव के लिए किया था आत्मदाह की कोशिश
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम आवास पर आत्मदाह करने वाला युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप से बचने के लिए उसने यह कदम उठाया था। जबकि छात्रा के परिजन जब युवक के घर शिकायत लेकर गए, तो युवक परिवार के साथ मिलकर छात्रा के पिता और मां को पीट दिया था। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा है। गांव का एक युवक स्कूल जाते वक्त उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था। इससे तंग आई छात्रा ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी रविवार को दी। सोमवार की दोपहर छात्रा को लेकर उसका पिता युवक के घर उलहना देने पहुंचा। यह देख युवक आग बबूला हो गया और अपने घरवालों की मदद से छात्रा के पिता की पिटाई करने लगा। बचाव में गई छात्रा और उसकी मां को भी लोगों ने पीटा। गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मां और पिता का इलाज भटनी पीएचसी पर कराया गया। अपने आप को फंसता देख युवक सोमवार की देर शाम देवरिया पहुंचा और किशोरी के पिता पर कार्रवाई की मांग को लेकर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश किया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत कोतवाल राय साहब यादव ने बताया कि हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है।