फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसडीएम ने बुलाई समीक्षा बैठक-

एसडीएम ने बुलाई समीक्षा बैठक-

Thu, 09 Nov 2017 10:57 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने बुलाई समीक्षा बैठक-
बरहज तहसील सभागार में निकाय चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता आदि की समीक्षा बैठक करते उपजिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर पालिका परिषद चुनाव में पर्चा दाखिला के बाद तहसील परिसर में एसडीएम अरुण सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इसमें अध्यक्ष पद और 25 वार्डों के सदस्य पद प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

गुरुवार को तहसील परिसर के सभागार में बुलाई गई समीक्षा बैठक में अध्यक्ष पद के सभी 18 और सदस्य के 152 प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सभी को पालिका चुनाव में आचार संहिता के दायरे में रहकर प्रचार-प्रसार करना है। आचार संहिता की हद पार करने वालों की खैर नहीं होगी। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्र ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। इस दौरान प्रभारी थाना निरीक्षक सत्येंद्र पांडेय, अरविंद जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, उमाशंकर सिंह, अजीत जायसवाल, अमरेंद्र गुप्त, राधारमण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed