फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   टिकट को लेकर जनमत संग्रह पर उतरी भाजपा

टिकट को लेकर जनमत संग्रह पर उतरी भाजपा

Sat, 28 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
टिकट को लेकर जनमत संग्रह पर उतरी भाजपा
रुद्रपुर। निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा में टिकट को लेकर संघर्ष और तेज हो गया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा में टिकट के लिए सबसे अधिक 13 लोग ने दावेदारी पेश की है। पहली बार पार्टी टिकट देने में कार्यकर्ताओं की राय के अलावा जनमत संग्रह करा रही है। पार्टी ने कुछ लोगों को भाजपा के टिकट को लेकर नगर के आम मतदाताओं की राय जुटाने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

अपने पक्ष में समर्थन बटोरने को दावेदार बूथ अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तक की गणेश परिक्रमा कर चुके हैं। संघ से समर्थन पाने को संघ कार्यकर्ताओं के घर भी परेड शुरू है। इस बीच भाजपा के टिकट के दावेदारों की सूची में पूर्व चेयरमैन डॉ. रामभरोसा त्रिपाठी की पत्नी प्रभावती त्रिपाठी का नाम सबकों चौंका दिया है। टिकट को लेकर आम सहमति नहीं बनता देख पार्टी जनमत संग्रह करा रही है। निवर्तमान चेयरमैन छट्ठेलाल की पत्नी सुधा निगम, मनमथ त्रिपाठी की पत्नी विनीता, रविकांत शुक्ल की पत्नी संगीता, मोहन उपाध्याय की पत्नी मनोरमा, अरविंद शुक्ल की पत्नी लल्ली, सुशील चंद की पत्नी वीना, विनोद गुप्त की पत्नी रिंकी गुप्ता, अनीता गुप्ता, प्रियंका ओझा, प्रीति गुप्ता, सीमा सोनकर और भावना सिंह ने भाजपा के टिकट के लिए आवेदन किया है। भाजपा के चुनाव संयोजक सुनील गुप्त ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए 13 और सभासद के टिकट के लिए 53 लोगों ने आवेदन जमा किया है। सर्वेक्षण के आधार पर टिकट का निर्धारण प्रदेश कार्यालय से अनुमति लेकर क्षेत्रीय कार्यालय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed