फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बैंक में सचिव सचिव के बैक चोरों ने निकाला

बैंक में सचिव सचिव के बैक चोरों ने निकाला

Mon, 09 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बैंक में सचिव सचिव के बैक चोरों ने निकाला
भटनी। राशन विक्रय कर बैंक में रकम जमा करने गए कोआपरेटिव सचिव के बैग से चोरों ने 82 हजार रुपये निकाल लिए। काउंटर पर पहुंचने पर पीड़ित को जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक से शिकायत के बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो रुपये निकालने वाले का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया। सचिव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली के हरिश्चंद कोड़रा गांव निवासी सूर्यदेव मिश्र घांटी के साधन सहकारी समिति में सचिव हैं। सोमवार को घांटी गांव में राशन वितरण करने के बाद दोपहर को नगर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रकम जमा कराने पहुंचे। बैंक में भीड़ होने पर वे कतार में खड़े हो गए। जब वे काउंटर पर पहुंचे तो उनके बैग का चैन खुला था और 82 हजार 500 रुपये गायब थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। इसमें तीन युवक सचिव के बैग के पास देखे गए। उनका चेहरा स्पष्ट नहीं पा रहा था। सचिव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ बृजेश द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed