फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The firecrackers were sourced from Bihar.

Deoria News: बिहार से मंगाया गया था पटाखा, जिले में कई जगहों पर करनी थी आपूर्ति

Wed, 04 Nov 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The firecrackers were sourced from Bihar.
भटनी। क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव स्थित गोदाम से बरामद 35 क्विंटल पटाखा बिहार से मंगाया गया था। इसे दिवाली और छठ पर्व के लिए गोदाम में भंडारित किया गया था। जिले के विभिन्न बाजार में इसकी आपूर्ति की जानी थी। पुलिस के अनुसार, जब्त माल की थोक बाजार में कीमत 60 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिवाली और छठ पर्व नजदीक आते ही पटाखों की खरीद-बिक्री बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए व्यापारी ने बिहार से बड़ी खेप मंगाई थी। योजना के तहत इसे जिले के अलग-अलग बाजार में पहुंचाना था। दावा है कि इस कारोबार से जिले के अन्य व्यापारी भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

भटनी नगर के गांधी चौक निवासी बैजनाथ मद्धेशिया नगर पुलिस चौकी के पास थोक किराना की दुकान चलाते हैं। बड़े कारोबार के चलते उन्होंने मिश्रौली दीक्षित गांव में गोदाम बनवा रखा है। सोमवार को किसी शख्स ने डीएम मधुसूदन हुल्गी को फोन कर गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखे होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी और सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारा था। तलाशी के दौरान टीम को 35 क्विंटल पटाखा मिला। जरूरी लाइसेंस और अनुमति नहीं होने पर प्रशासन ने उसे जब्त कर लिया। इसके बाद उपनिरीक्षक अजित कुमार की तहरीर पर बैजनाथ मद्धेशिया पर प्राथमिकी दर्ज की गई।


...
कोट
पुलिस की जांच में जब्त पटाखा बिहार से मंगाए जाने की बात सामने आई है। आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

मनोज कुमार, सीओ भाटपाररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed