{"_id":"59a847994f1c1b1d278b4b0e","slug":"71504200601-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दोनों पक्षों से दर्ज किया एनसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दोनों पक्षों से दर्ज किया एनसीआर
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल गांव स्थित हरिनारायण यादव इंटरमीडिएट कॉलेज में हुए विवाद में पुलिस ने पुलिस ने प्रधानाचार्य की तरफ से बलवा और छात्र के पिता की तहरीर पर एनसीआर दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां के लोगों में हैरानी है।
पिपरा मदन गोपाल गांव के विजय यादव का बेटा विशाल यादव गांव के ही हरिनारायण यादव इंटर कॉलेज से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण किया। उसने किसी दूसरे विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन करा लिया और बुधवार की सुबह 10 बजे वह टीसी लेने विद्यालय पहुंचा। वहां प्रधानाचार्य लड़के दुर्गेश यादव ने मारपीट कर घायल कर दिया था। उलाहना देने गए विशाल के पिता विजय यादव को प्रधानाचार्य रमेश कुमार यादव और उनके बेटे दुर्गेश ने पीट दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए रुपये लूटने की तहरीर दी थी। पुलिस प्रधानाचार्य की तरफ से ही कार्रवाई करना चाहती थी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने अपना ही किया। प्रधानाचार्य रमेेश कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने विजय यादव, विशाल यादव, राकेश यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया है। वहीं, विजय यादव की तहरीर पर एनसीआर ही दर्ज हुआ है। इस बाबत इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।