{"_id":"59987d634f1c1bfe028b45f3","slug":"71503165795-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 विद्यालयों ने सूचना अपलोड नहीं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 विद्यालयों ने सूचना अपलोड नहीं की
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले के कई माध्यमिक विद्यालयों पर बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनने का खतरा मंडरा रहा है। कई विद्यालयों ने वेबसाइट पर ब्योरा अपलोड नहीं किया है। इसके चलते सैकड़ों छात्रों के परीक्षा से वंचित होने की आशंका बढ़ गई है। डीआईओएस ने 20 अगस्त तक सूचना अपलोड करने का निर्देश दिया है। ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
10वीं और 12वीं की परीक्षा केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को समस्त ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड करना है। विभाग की पहल के लिए कई विद्यालय रुचि नहीं दिखा रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 36 स्कूलों ने वेबसाइट पर ब्योरा नहीं दर्ज किया है, जबकि 48 विद्यालय ने कार्यालय में सूचना नहीं दी है। डीआईओएस एससी राम ने कहा कि आधारभूत सूचनाएं मुहैया कराने में विद्यालय प्रबंधन रूचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते परीक्षा केंद्र बनने की संभावना कम हो गई है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की दिक्कत आ रही हो तो जानकारी हासिल कर सकते हैं।