{"_id":"599725304f1c1b34798b4623","slug":"71503077680-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलें
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बीटीसी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी नहीं हो सका है। इसके चलते प्रशिक्षुओं के समक्ष भविष्य की चिंता सता रही है। नवंबर में शिक्षक पद के लिए वैकेंसी निकलने वाली है। ऐसे में जिले के 550 प्रशिक्षु आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं। सीएम को संबोधित मांगपत्र बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ ने मुख्य राजस्व अधिकारी को दिया।
डॉयट रामपुर कारखाना में 200 प्रशिक्षु अध्ययन कर रहे हैं, जबकि 350 प्रशिक्षु निजी बीटीसी कॉलेज के हैं। बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। डीएम सुजीत कुमार की गैर मौजूदगी में मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज सिंह से मिले। जिलाध्यक्ष आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष-2014 बैच के अभ्यर्थी हैं। दो साल में डिग्री मिलती है, लेकिन तीन वर्ष पूरा हो चुका है। अंकित चतुर्वेदी ने कहा कि नवंबर में शिक्षक पद के लिए वैकेंसी निकलने वाली है, लेकिन चतुर्थ यानी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का टाइम टेबिल घोषित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समय से परीक्षा नहीं शुरू हुई तो हम लोग नौकरी हासिल करने से वंचित हो सकते हैं। इस दौरान विकास, पुनीत, सौरभ, मनंजय, विश्वजीत, राधाकृष्ण, ममता, स्नेहा, प्रियंका, नंदिनी आदि मौजूद रहीं।