फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नौकरी नहीं मिलने पर एकाउंटेंट के बेटे ने लगाई फांसी

नौकरी नहीं मिलने पर एकाउंटेंट के बेटे ने लगाई फांसी

Mon, 07 Aug 2017 11:00 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
नौकरी नहीं मिलने पर एकाउंटेंट के बेटे ने लगाई फांसी
देवरिया। नौकरी नहीं मिलने से परेशान कैशियर का बेटा बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। देर रात को आवाज देने के बाद कोई जवाब नहीं मिला तो इसकी जानकारी घरवालों को हुई।
विज्ञापन

रामगुलाम टोला निवासी चंद्रिका प्रसाद का छोटा बेटा मनोज गुप्ता बंगलुरु से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में तैयारी करता था। बड़ा भाई राकेश गुप्ता अमेरिका में इंजीनियर है और पिता रामपुर कारखाना ब्लॉक में कैशियर हैं। एक माह से मनोज घर पर रह रहा था। रक्षाबंधन पर मनोज को सलेमपुर बहन रानी से राखी बंधवाने जाना था। उसने रविवार को बहन से बात भी की थी। देर रात को घरवालों ने देखा तो कमरे के अंदर छत की कुंडी से उसकी लाश लटक रही है। यह देख घर में चीख-पुकार मच गई और मोहल्लेवालों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। दबी जुबान लोगों ने बताया कि युवक नौकरी नहीं मिलने से चिंतित रहता था। कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि नौकरी नहीं मिलने से युवक परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed