फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7 nomination rejected

देवरिया सदर विधान सभा सीट: 14 प्रत्याशियों के पर्चे वैध, सात नामांकन पत्र निरस्त

Sat, 17 Oct 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
7 nomination rejected
देवरिया सदर विधान सभा सीट: 14 प्रत्याशियों के पर्चे वैध, सात नामांकन पत्र निरस्त
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें 14 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए, जबकि सात दावेदारों के पर्चे में कमी मिलने पर रिटर्निंग आफिसर ने निरस्त कर दिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही।
देवरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक कुल 21 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। शनिवार को नामांकन कक्ष में पर्चों की जांच की गई। इस दौरान हर नामांकन पत्र को बारीकी से जांच हुई। इसमें चौदह प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया, जबकि सात पर्चों में त्रुटि मिली, जिसे रिटर्निंग आफिसर ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

इनका का निरस्त हुआ नामांकन
देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में नामांकन पत्रों की जांच में राष्ट्रीय समानता दल के संजय, जन अधिकारी पार्टी के अनिल चौहान, बहुजन मुक्ति पार्टी के नत्थू यादव, जयहिंद समाज पार्टी के दुर्गा पटेल, अभय समाज पार्टी के ओम प्रकाश निषाद तथा निर्दल घनश्याम व विजय के पर्चे में त्रुटि पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी कल
देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में 19 अक्तूबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed