{"_id":"66c245e26d427cb449085e34","slug":"65-liters-of-liquor-recovered-from-luxury-car-three-smugglers-including-woman-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1004-133093-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लग्जरी कार से 65 लीटर शराब बरामद, महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लग्जरी कार से 65 लीटर शराब बरामद, महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
- मैरवा थानाक्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट पर जांच के दौरान मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। बिहार राज्य के मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट से शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब तस्करों की टीम में एक महिला तस्कर सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
तस्करों की पहचान बिहार के जामों बाजार के गुड्डू कुमार, गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गुड्डू महतो, गोपालगंज के बिशुनपुरा गांव के सोनी देवी पत्नी मनोज राय के रूप में हुई। इस संबंध में एएसआई सुनील कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रास्ते से आने वाले सभी वाहनों की जांच की जाती है, उसी क्रम में एक लग्जरी कार में सवार तीन लोग जा रहे थे। इनको रोककर तलाशी ली गई, तो डिग्गी से लगभग 65 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पकड़ी गई शराब की बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई।