{"_id":"61ec4504d55d1b282435e92b","slug":"64-found-positive-deoria-news-gkp424609680","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सकों समेत 64 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सकों समेत 64 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सकों समेत 64 पॉजिटिव मिले
जनपद में 582 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या, मरीजों के बढ़ने के बाद भी लापरवाही बरत रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को 64 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सक, तीन स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 582 हो गई है। मरीजों के बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं।
शनिवार को आई रिपोर्ट में शहर के विभिन्न मोहल्लों के पांच पुरुष व एक महिला कुछ दिन से बुखार से पीड़ित थी। जांच कराने पर पॉजिटिव मिले। वहीं, शहर के अलग-अलग मोहल्लों के पांच लोग संक्रमित मिले। सलेमपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति इलाज के लिए लखनऊ गया, जहां जांच में संक्रमित मिला। इसी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तीन दिन से तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। बनकटा क्षेत्र का एक व्यक्ति बच्चे के इलाज के लिए लखनऊ गया, जहां जांच में संक्रमित मिला। रुद्रपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति चाचा के इलाज के लिए लखनऊ गया, वहां जांच में संक्रमित मिला। इसी क्षेत्र की एक युवती भी संक्रमित मिली है। भटनी क्षेत्र की एक महिला इलाज के लिए वाराणसी गई, जहां जांच में पॉजिटिव मिली। इसी क्षेत्र की एक युवती ने दो दिन से सर्दी होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिली। इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति सांस की परेशानी होने पर इलाज के लिए गोरखपुर गया, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। भाटपाररानी क्षेत्र की युवती व महिला ने दो दिन बुखार आने पर जांच कराई तो संक्रमित मिलीं। इसी क्षेत्र के दो पुरुष व एक महिला भी संक्रमित मिली हैं। रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने विदेश जाने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति, किशोर व एक महिला भी संक्रमित मिली है।
होम आइसोलेशन में 561 लोगों का चल रहा इलाज
देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब तक 21,151 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, 20,345 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 561 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के 53 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एंटीजन जांच में मिले 12 पॉजिटिव
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में जांच बढ़ा दी गई है। शनिवार को दोपहर दो बजे तक दो काउंटरों पर 103 लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिसमें 12 लोग पॉजिटिव मिले।
कोट
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। 64 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले मेें 582 एक्टिव केस है। लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना मॉस्क के घर से न निकलें। साथ ही कोरोना नियमों का पालन करें।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ