फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   63 KV transformer burnt

Deoria News: 63 केवी ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में डूबा आधा गांव

Tue, 04 Jul 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
63 KV transformer burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बिजली उपकेंद्र तरकुलवा अंतर्गत बंजरिया गांव में लगा 63केवी का ट्रांसफॉर्मर सोमवार रात अचानक फुंक गया। जिससे आधे गांव को गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने अविलंब ट्रांसफाॅर्मर को बदलने की मांग की है।

बंजरिया गांव में बीचों बीच में एक 63 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। जिससे गांव के 150 से अधिक घरों को बिजली की सप्लाई दी जाती है। सोमवार रात अचानक ट्रांसफाॅर्मर जल गया। प्रधान अबुल सलाम, पूर्व प्रधान दिलीप मद्धेशिया, डाॅ. बलवंत सिंह, बिशुनदेव गुप्ता और अच्छेलाल भारती आदि ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन हैं, जिसके चलते हमेशा लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। साथ ही बार-बार ट्रांसफॉर्मर जल जा रहा है। ग्रामीणों ने ट्रांसफाॅर्मर को बदलने के साथ ही क्षमता वृद्धि करने की मांग की है। जेई संदीप कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर को अविलंब बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed