{"_id":"5bba4d35867a556870336300","slug":"61538936117-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय जांच टीम
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
सांसद आदर्श गांव में सत्यापन हुआ
केंद्रीय टीम ने कपरवार में विकास कार्यों का निरीक्षण किया
प्राथमिक स्कूल नंबर दो के जर्जर भवन हटवाने के लिया दिया निर्देश
केन्द्रीय टीम आठ दिनों में रहेगी, जिले के गांवों की जांच कर भेजेगी रिपोर्ट
बांसगांव सांसद आदर्श गांव कपरवार में उम्मीद से कम मिला विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। बांसगांव सांसद कमलेश पासवान की ओर से गोद लिए गए आदर्श ग्राम कपरवार का केंद्रीय जांच टीम ने हाल जाना। टीम ने गांव में हुए विकास कार्यों का करीब ढाई घंटे तक सत्यापन किया। जर्जर प्राथमिक स्कूल द्वितीय के जर्जर भवन को छात्र हित में हटवाने का निर्देश दिया है।
कपरवार गांव की 25 हजार आबादी है। सांसद ने इस गांव को गोद जरूर लिया है। लेकिन गांव में चौमुखी विकास नहीं हो सका है। जाहिद और अमजद खान की दो सदस्यीय केंद्रीय टीम बीडीओ रतन प्रकाश चौधरी के साथ गांव में पहुंची। टीम ने गांव में हुए 14वें वित्त, मनरेगा, शौचालय, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, सड़क आदि कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। विद्यालय में बन रहे बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता को देखा। स्कूल में तीन मीटर चौड़ा लोहे का गेट लगवाने का निर्देश दिया। केन्द्रीय टीम अगले आठ दिनों तक रुकेगी और जिले के विभिन्न गांवों की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजेगी। जाहिद ने बताया कि गांव में समस्याएं हैं। पीडी से बात कर उन्हें दूर कराया जाएगा। इस दौरान एपीओ ओंकार सिंह, सचिव अजीत विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान हनुमान गुप्त, अजय कुमार मिश्र, विवेक प्रताप सिंह, जितेन्द्र प्रसाद, शिवपूजन और अमित आदि उपस्थित रहे।