{"_id":"5b5df17f4f1c1bc57a8b7255","slug":"61532883327-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में डूबती वृद्घा को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में डूबती वृद्घा को ग्रामीणों ने बचाया
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बरहज के कटइलवा में नदी में डूबने से बचाई गई महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। घाघरा के तेज बहाव में बह रही वृद्धा को ग्रामीणों की सतर्कता से बचा लिया गया। कटइलवा के समीप नहाते समय पैर फिसलने से वह नदी में बहने लगी थी। आस-पास के लोगों ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। पहचान के बाद पुलिस ने उसे घर पहुंचाया।
उफनाई नदी में कटइलवा गांव के समीप करीब साढ़े दस बजे एक वृद्ध महिला नदी के तेज बहाव में बहती नजर आई। वह बचाव के लिए हाथ-पैर चला रही थी, लेकिन नदी के वेग के चलते सफलता नहीं मिल रही थी। वृद्धा को डूबता देख बचाव में गांव के राजकिशोर निषाद, धनेशर नदी में कूद पड़े। दोनों युवकों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाला। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। काफी देर बाद होश आने पर उसकी पहचान करजहां गांव निवासिनी समराजी यादव (75) पत्नी रामनक्षत्र के रुप में हुई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह यादव ने बताया कि महिला को सही सलामत परिजनों को सौंप दिया गया है।