{"_id":"5b4cce9c4f1c1b37748b5216","slug":"61531760284-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी का जलस्तर बढ़ा
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरहज। पिछले एक पखवारे से घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। नदी के जलस्तर में फिर से तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर खतरे के निशान 66.50 से महज 40 सेमी नीचे दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत बढ़ने लगा है। थाना घाट पर बने बाढ़ मापक स्केल पर करीब 10 दिन पूर्व नदी का जलस्तर 66.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसके बाद पानी नीचे चला गया। शनिवार से निरंतर वृद्धि होने के कारण जलस्तर में दोबारा तेजी आई है। इस संबंध में एसडीएम घनश्याम ने बताया कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव प्रयास की तैयारी में जुटा है।