{"_id":"5b48ddf64f1c1b3b748b466a","slug":"61531502070-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजन की हैट्रिक, रुद्रपुर पर देवरिया की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजन की हैट्रिक, रुद्रपुर पर देवरिया की एकतरफा जीत
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम मे आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता मे एक दूसरे से बाल अपने कब्जे मे लेने का प्रयास करते खिलाडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जूनियर 19 वर्षीय मंडल स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया की टीम ने रुद्रपुर को 4-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। राजन ने हैट्रिक बनाया। उन्होंने विरोधी टीम पर तीन गोल दागे। दूसरे मैच में चरगांवा गोरखपुर ने ट्राइब्रेकर में कुशीनगर टीम को 4-3 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया एवं एकलव्य एकेडमी रुद्रपुर के मध्य हुआ। शुरू से ही देवरिया की टीम हावी रही। मैच के पहले हाफ के 10 वें, 15 वें एवं 25 वें मिनट में तीन गोल कर राजन ने विरोधी टीम पर बढ़त बना ली। खेल के अंतिम क्षणों में देवरिया के फैयाज खां ने गोल कर टीम को 4-0 गोल से जीत दिल दी। दिन का दूसरा मैच कुशीनगर एवं जनता इंटर कॉलेज चरगांवा गोरखपुर के टक्कर का रहा। दोनो टीमें गोल नहीं कर सकीं। ट्राइब्रेकर में गोरखपुर टीम 4-3 गोल से मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से गोलकीपर ने दो गोल का शानदार गोल दागे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि बालकृष्ण सिंह भानु, जीवन ज्योति स्कूल के प्रबंधक उमेश चंद्र द्विवेदी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया।
आज का मुकाबला :-
- मेहा बनाम गोरखपुर, अपरान्ह 2.30 बजे
- लिटिल फ्लावर सलेमपुर बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया, शाम चार बजे