फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Tue, 03 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
सपा कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/सलेमपुर। सपा के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का मंगलवार को जिले में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने एवं अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए जुटने की अपील की।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता के नेतृत्व में यूथ संगठन के समीक्षा प्रभारी एवं लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का पोस्टमार्टम चौराहे पर स्वागत किया गया। यूथ समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं का भविष्य सपा में सुरक्षित है। युवाओं के दम पर ही सपा 2019 का चुनाव फतह करेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, मनोज लारी, मनोज यादव, खुर्शीद अहमद, अर्जुन यादव, विनोद चौहान, विक्कू यादव, अजय, इमरान खान, बेलाल खान आदि मौजूद रहे। रुद्रपुर मोड़ के पास सपा नेता विजय रावत और छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसमें रणवीर यादव, हरिओम यादव, रामप्रकाश, निर्भय, पवन यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, सलेमपुर में सोहनाग मोड़ पर पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद के नेतृत्व में प्रदीप तिवारी का स्वागत किया गया। इस दौरान इमरान अंसारी, पवन यादव, माइकल, अरविंद कुमार, मिथिलेश यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। नवलपुर चौराहे पर साहू विशाल कुमार गुप्ता व मारूफ अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान रवि यादव, हनी, गुड्डू लारी, बबलू यादव, शुभम गुप्ता, भानू कुशवाहा, राजन अंसारी, विकास सिंह, जाबिल लारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed