फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रुद्रपुर में आंदोलन के दौरान बवाल

रुद्रपुर में आंदोलन के दौरान बवाल

Tue, 10 Apr 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में आंदोलन के दौरान बवाल
मारपीट के बाद थाने पर धरना देते व्यापारी, - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान रुद्रपुर में भीषण बवाल हुआ। बस स्टेशन पर आरक्षण के विरोध में दुकान बंद कराने को लेकर आंदोलनकारियों और व्यापारियों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठियां चटकने लगी। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीन आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया है। आंदोलन के दौरान हिंसा के विरोध में व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों व्यापारियों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की और थाने पर धरना दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे से आरक्षण विरोधी आंदोलनकारी बस स्टेशन चौराहे से दुकानों को बंद कराते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी से नोंकझोंक शुरू हो गई। आंदोलनकारियों और दुकानदारों में बहस के बाद धक्का मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। देखते ही देखते दोनो तरफ से लाठी और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट के दौरान प्रदीप गुप्ता, योगेश गुप्ता, अमित, विनय गुप्ता, पुनीत सिंह, मनीष मिश्रा घायल हो गए। इनमें से अमित और प्रदीप को गंभीर चोट आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमापति शुक्ल, श्याम जायसवाल, राजू गुप्ता, बबलू गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि ने व्यापारियों को पीटने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


15 आंदोलनकारियों पर बलवा का केस
रुद्रपुर। आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान व्यापारियों से हुई मारपीट में पुलिस ने 15 नामजद और कुछ अज्ञात आंदोलनकारियों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज की है। मंगलवार को मारपीट में घायल व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आंदोलनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। नामजद आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तीन आंदोलनकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed