{"_id":"59f0c15c4f1c1b78548b9078","slug":"61508950364-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
बाहरी इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती पर बगल के गांव का एक युवक बुरी नीयत रखता था। जब भी वह घर से निकलती थी युवक उसके पीछे लग जाता था। युवक से परेशान युवती ने परिवारवालों को पूरी बात बताई थी। परिवारवालों ने युवक को समझाया, लेकिन वह आदत से बाज नहीं आया। वह बार-बार युवती को परेशान करता रहा। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवती घर में अकेली थी। मौका देखकर वह युवती के घर में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शाम को घर पहुंचे पिता को उसने पूरी बात बताई। पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने महुआबारी गांव के वीरू राजभर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल राय साहब यादव का कहना है कि युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।