फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कुरना नाला का ब्रिज जर्जर, भारी वाहनों से कांप जाते हैं राहगीर

कुरना नाला का ब्रिज जर्जर, भारी वाहनों से कांप जाते हैं राहगीर

Mon, 14 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
कुरना नाला का ब्रिज जर्जर, भारी वाहनों से कांप जाते हैं राहगीर
देवरिया। कुर्ना नाला के ब्रिज के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। पुल के दोनों एप्रोच का दरार बढ़ गया है। वाहनों के गुजरते समय कंपन से राहगीरों का दिल कांप उठता है। बावजूद इसके जनप्रतिनिधि और अफसर बेपरवाह हैं। उत्तर-पश्चिम सीमा से कुर्ना नाला गुजरा है। इसके आसपास हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोगों का पूजा स्थल है। कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं। इसके बिल्कुल करीब शहीद बाबा का मजार और उसके सामने कुर्ना नाले के तट पर देइया माई के अलावा सोमनाथ, रामजानकी मंदिर और महुआबारी में चर्च है। सांई मंदिर, देवरही मंदिर, गायत्री मंदिर के अलावा सिंधी मिल कॉलोनी में गुरुद्वारा है। हालत यह है कि पुल से कोई वाहन गुजरता है तो कंपन दूर तक महसूस की जाती है। उत्तर और दक्षिण तरफ एप्रोच में कई मीटर लंबा गड्ढा हो गया है। पिलर के बीच में कई जगहों पर सीमेंट और रेलिंग टूट गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीके चौधरी ने भारी वाहनों के लिए आवागमन बंद कराने का दावा किया। ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो सके।
विज्ञापन


लैंप पोस्ट टूटा तो हो जाएगा हादसा
देवरिया। फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लैंप पोस्ट टूट गया है। बिजली के तारों के सहारे टिका है। बिजली प्रवाहित होने के चलते खतरे की आशंका बढ़ गई है। बावजूद इसके जिम्मेदार बेखबर है। चिरैया ढाला रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने के बाद फ्लाईओवर बनाया गया, जो देवरिया से गोरखपुर समेत अन्य इलाकों में आने-जाने के लिए एकमात्र रास्ता है। बीआरडीपीजी कॉलेज के अलावा कई अन्य शैक्षणिक संस्थान है। यह सड़क अति व्यस्त है। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए मॉर्निंग वॉक के लिए एकमात्र जगह है। ओवरब्रिज पर रोजाना सुबह लोग कसरत भी करते हैं। शहीद बाबा के मजार की तरफ दूसरे नंबर का स्ट्रीट लाइट लैंप पोस्ट टूट गया है, लेकिन बिजली के तारों के सहारे टिका है। साथ ही सड़क की तरफ झुका है। हर समय बिजली प्रवाहित होती है। बिजली का पोल दुरुस्त नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed