{"_id":"598c9c444f1c1b2b038b475e","slug":"61502387268-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहनों का अपहरण कर आर्केस्ट्रावालों को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगी बहनों का अपहरण कर आर्केस्ट्रावालों को बेचा
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना के अरईपार कुर्मी टोला से तीन दिन पूर्व दो सगी बहनों का अपहरण कर आर्केस्ट्रा वालों को बेच दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पुरवां चौराहे से दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। उधर, आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय पुलिस मामले को मैनेज करने में लगी है।
अरईपार कुर्मी टोला के रहने वाले रामाश्रय विश्वकर्मा का बेटा शिवकुमार गांव में ही झाड़-फूंक करता है। छोटे भाई गोविंद, सुनील के साथ ही गांव का अमन पटेल भी उसका सहयोग करते हैं। देर रात तक महिलाओं और लड़कियों आना-जाना लगा रहता है। तीन दिन पहले गांव के योगेंद्र पटेल की बेटी शीला और निर्मन गायब हो गईं। योगेंद्र ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर अपहरण का केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने सदर कोतवाली के पुरवां चौराहे के एक मकान से दोनों को बरामद किया। वहां पहले से तीन लड़कियां थीं। इधर रामाश्रय, गोविंद, सुनील और अमन पटेल को भी पकड़ लिया गया, लेकिन कार्रवाई की बजाए उन्हें छोड़ दिया गया। अब रामपुर कारखाना पुलिस पूरे मामले को मैनेज करने में जुट गई है। सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।