फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बारिश ने लाई किसानों के चेहरे पर चमक

बारिश ने लाई किसानों के चेहरे पर चमक

Thu, 13 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने लाई किसानों के चेहरे पर चमक
देवरिया। बारिश ने धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर चमक ला दी है। खासकर कम पूंजी वाले किसान इंद्रदेव की मेहरबानी से खुश हैं। यह बारिश धान की रोपाई के लिए बेहतर है तो अरहर, मक्का और तिल के के लिए नुकसानदायक। बारिश ने किसानों को तो खुशियां दी है, साथ ही नदियों के किनारे बस किसानों को दर्द भी। नदियों की गरजना से उन्हें बाढ़ का खतरा भी सता रहा है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से जिले में झमाझम बारिश हो रही है। इसके पहले आसमान ताक रहे किसान बारिश शुरू होते ही खेतों की हालत लेने निकल पड़े। खेतों में पानी लगते ही धान की रोपाई भी शुरू हो गई। आलम यह है कि धान की रोपाई के लिए मजदूरों का टोटा पड़ गया। ऐसे में मजदूरों की चांदी है। डीजल खरीदकर खेतों में पानी भरने में अक्षम किसान इंद्रदेव की मेहरबानी पर फूले नहीं समा रहे हैं। रुद्रपुर के पिरानी गांव के दीपचंद्र यादव ने कहा कि समतल खेतों के लिए बारिश फायदेमंद है। जबकि गड्ढा युक्त खेतों में यदि पानी अधिक दिनों तक जमा रहा तो फसल को नुकसान पहुंचेगा। बरहज के कपरवार निवासी सुदामा सिंह ने कहा कि धान की रोपाई के लिए बारिश अच्छी है। पैना के अशोक सिंह और भलुअनी के अयोध्या मिश्र ने कहा कि अरहर, मक्का और तिल के लिए बारिश नुकसानदेय है। किसानों की मानें तो इस बार उन्हें बीज-खाद के लिए भटकना नहीं पड़ा। साधन सहकारी समितियाें पर पर्याप्त मात्रा में बीज-खाद उपलब्ध था, लेकिन दिक्कत सिर्फ एक थी की धान की सिर्फ दो प्रजातियों के धान के बीज थे। ऐसे में अच्छे किस्म की धान पैदा करने वाले किसानों को खुले बाजार से बीच खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed