{"_id":"5963b3204f1c1b844c8b493f","slug":"61499706144-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से पूर्व प्रधान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से पूर्व प्रधान महिला की मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापपुर। बाइक की टक्कर पूर्व प्रधान एक महिला की मौत हो गई। घर के सामने सड़क पार करते समय हादसा हुआ। गांव वालों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ धुनाई की। देर शाम तक इस मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी।
बनकटा थानाक्षेत्र के बंगरूआ गांव निवासी शांती देवी पत्नी श्यामदेव की रामपुर-भवानी छापर रोड पर मकान है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज हुई कि शांति अचेत हो गईं। इससे गुस्साएं गांववालाें ने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया और पीटने लगे। लोगों ने रामपुर बाजार के एक निजी चिकित्सक के शांति को ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मैरवा ले जाने के लिए सलाह दी, जहां इलाज के दौरान शांति की मौत हो गई। बाइक सवार युवक पड़ोसी गांव के रहने वाले है। दोनों गांव के लोगों के बीच समझौते के लिए देर शाम तक पंचायत चल रही थी। इस बाबत बनकटा एसओ ने बताया कि दुर्घटना हुई है, लेकिन सूचना नहीं है।