{"_id":"595683074f1c1b414d8b4853","slug":"61498841863-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिगिना मिश्र गांव में 5 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिगिना मिश्र गांव में 5 लाख की चोरी
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सात हजार रुपये नकदी समेत पांच लाख का कीमती जेवर समेट लिया। सुबह घर आने पर महिला को जानकारी हुई। चोरी की खबर पर गांववालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जिगिना मिश्र गांव निवासी करुणानिधि मिश्र की पत्नी अनीता देवी घर पर अकेली रहती है। रोज की तरह गुरुवार की रात अनीता भोजन करने के बाद गांव में ही रिश्तेदार के घर सोने चली गई। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कमरों में रखे गए बॉक्स को बारी-बारी से तोड़कर सोने के जेवर चुरा ले गए। सात हजार रुपये नकद भी ले गए। रात में चोरी होने की भनक पड़ोसियों को नहीं लगी सकी। सुबह रिश्तेदार के घर से महिला घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। कमरों में रखा गया सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। पीड़ित महिला के संदेह पर पुलिस ने उसके जेठ को हिरासत में लिया है। एसओ विजय नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।